Pages

Wednesday, 15 March 2017

2017 कर्क टैरो कार्ड रीडिंग

कहीं न कहीं आपका अंतर्मन ऊब गया है, कहीं न कहीं आपके अंदर एक बेचैनी है, कोई है आपके भीतर जो सांसारिकता और वास्तविकता से बचना चाहता है। यदि काफी समय से आपके साथ ऐसा हो रहा है तो एक बार अपने आप से पूछें कि किस बदलाव की जरुरत है, और फिर इस बदलाव को करने के लिये जरुरी कदम उठायें। 2017 आपके जीवन के तमाम ऊबाऊ, नीरस क्षेत्रों को उभार कर सामने लाने वाला है। अपने कार्य, अपने संबंधों का परीक्षण करें बासी हवा की जगह एक नई ऊर्जा के साथ इनमें संजीदगी, जीवटता लाने का मार्ग खोज़ें। पृष्ठभूमि को देखते हुए पुराने रिश्ते फ़ीके पड़ सकते हैं। और यदि कार्य में आपको ऐसा महसूस होने लगा है कि आप लंबे समय तक उसमें रूचि नहीं लेंगे तो आप इस साल उस काम की तलाश कर सकते हैं जिसे करने में आपको वास्तव में खुशी मिले। अन्य लोगों की सलाह भी आपको अच्छी नहीं लगेगी क्योंकि आप अपने अंदर की आवाज़ को महसूस कर सकते हैं जो आपसे कहती है कि आप कुछ ऐसा करने के लायक हैं जो आपके लिये सच हो, इसकी खोज़ करें। निजी तौर पर यह वर्ष अपने आप को खोजने का है, इसका अहसास करने का है कि आप वह नहीं रह गये हैं जो आप थे। लेकिन आप जो बनना चाहते हैं वह कैसे बनेंगें? आंतरिक रूप से किया गया कार्य ही आपके लिये पुरुस्कार व आनंद लेकर आ सकता है। स्वंय के साथ या घर पर एकांकी समय व्यतीत करने में जहां आपको खुशी मिलती है, के लिये आप वैवाहिक आयोजन को टाल सकते हैं। आप बदलाव के लिये नये समूह या फिर नई रूचियों को अपना सकते हैं जहां आपको अहसास हो सकता है कि हां आपको इसी की तो तलाश थी। आर्थिक रूप से वर्ष आपके लिये स्थिर बना रहने के आसार हैं लेकिन अपने स्वास्थ्य पर आपको ध्यान देने की जरुरत पड़ सकती है विशेषकर मानसिक तनाव यदि आप महसूस करें तो चिकित्सकीय परामर्श लेना आपके लिये बेहतर रहेगा। तनाव के लिये वैकल्पिक उपचार जैसे की योग आदि ध्यान क्रियाएं करना भी काफी लाभदायक हो सकता है।
लकी कलर - परपल
लकी क्रिस्टल - अमेथिस्ट