Pages

Wednesday, 15 March 2017

2017 तुला टैरो कार्ड रीडिंग

आगामी वर्ष आपमें उपल्बधि की भावना को देखता है। हर चीज़ जिस के लिये आपको संघर्ष करना पड़ा है व जिसके लिये आपने योजना बनाई है अब आकार लेना प्रारंभ करेगी और उसे साकार करने की भावना आपमें होगी। विजय प्राप्ति की भावना आपकी ऊर्जा में हैं। इस जीत को हासिल करने के लिये जो भी ख़ून, पसीना और आंसू आपने बहाये हैं आप उन्हें महसूस कर सकते हैं जैसा कि आप उन्हें दर्ज करते भी हैं। आप इस विजय के लायक भी हैं। लोग भी आप पर ज्यादा ध्यान देने लगेंगें यहां तक कि आप वह दर्ज़ा प्राप्त भी कर सकते हैं जिसके आप हकदार हैं। लाभ व प्रतिष्ठा भी आपको मिलने की संभावना है लेकिन यह सिर्फ आप ही समझ सकते हैं कि इस मुकाम तक पंहुचने के लिये आपको कितने संघर्ष करने पड़े हैं। आपके लिये एकमात्र सलाह यह है कि अपने विचारों की सपष्टता बनाये रखें। अब और अधिक दुविधा में पड़ने या घबराने की आवश्यकता नहीं है। सपष्ट लक्ष्यों का निर्धारण करें व उन्हें पाने की दिशा में आगे बढ़ें। अपने आलोचकों की न सुनें। अपने आप के श्रेष्ठ निर्णायक व दोस्त बनें। सामाजिक मोर्चे पर जिसे आप अपना दोस्त समझते थे, वह आपको नीचा दिखा सकता है। वहीं आपके निजी संबंधों में कलह या मतभेद भी पैदा हो सकते हैं, लेकिन इनका समाधान हो जायेगा। स्मरण रखें अधिकांश व्यक्तियों ने आपमें इस चुंबकीय, आत्मविश्वासी व्यक्तित्व को पहले नहीं देखा है और वे कहीं न कहीं अब आपके पास आकर असुरक्षित या आशंकित महसूस कर सकते हैं। और अधिक मुखर होने से आपका जीवन बेहतर हो सकता है। आर्थिक रूप से यह साल लाभप्रद रहने के आसार हैं जिससे दीर्घकाल तक आप सुरक्षित हो सकते हैं। अंतिम क्षणों में यात्रा की योजनाएं बन सकती हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। अब और अधिक व्यर्थ में समय गंवाने का समय नहीं है। यह अपने जीवन के साथ कुछ कर गुजरने का समय है, दुनिया पर छाने का समय है।
लकी कलर - सिल्वर
लकी क्रिस्टल - लेब्राडोराइट