Pages

Wednesday, 15 March 2017

2017 सिंह टैरो कार्ड रीडिंग

दबाव के समय भी शांत बने रहें। आपके कार्ड्स बता रहे हैं कि आपके लिये अस्थाई रूप से कुछ समय तनावपूर्ण हालात हो सकते है जिनसे आप ठंडे दिमाग से निबट सकते हैं। यह साल आवेश में आकर निर्णय लेने का नहीं है, और ना ही यह साल अस्थाई तौर पर आने वाले दबावों से मुकाबले में कमजोर पड़ने का है। स्मरण रखें जब भी नये चक्र की शुरुआत होती है तो पुराने तनावों से मुक्त होने की आवश्यकता पड़ती है। यदि आप ऐसी स्थितियों को सही से संभाल लेते हैं तो सब कुछ आसानी से हल होना चाहिये। कार्यस्थल पर आप खुद को पदानुक्रम और कागज़ी कार्रवाई में फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। कोई वरिष्ठ अधिकारी आपके साथ अनियमित व्यवहार कर सकता है, ऐसे में संचार के सभी मार्गों के खुले व पारदर्शी होने की सुनिश्चितता एक बुद्धिमानी भरा कदम हो सकता है। तात्पर्य है कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संचार में कोई कमी न आने दें। साल के उतरार्ध में व्यवसाय गति पकड़ सकता है। विद्यार्थियों को भी अस्थाई तौर पर कुछ विलंब का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आपके कार्ड सपष्ट हैं शांत बने रहें सभी कार्य बेहतर होंगे। आपकी समझदारी और दृढ़निश्चय ही मुश्किल हालातों का सामना करने में आपके मददगार हो सकते हैं। घरेलु स्तर पर आपको चिड़चिड़ेपन से दो-दो हाथ करने पड़ सकते हैं। अपने किसी चाहने वाले से बहस करना आपको भारी दबाव से मुक्ति दिला सकता है। आप महसूस करेंगें कि इस पुराने तनाव से मुक्ति मिलने के पश्चात चीज़ें बेहतर हो रही हैं। यदि आप अपने लिये सही साथी के चुनाव करने में असमंजस की स्थिति में हैं तो कोई पुराना दोस्त आपको इस स्थिति से निकलने में मददगार हो सकता है, लेकिन याद रखें इसमें कोई जल्दबाजी न हो। साल के अंत में चीज़ें लगभग सपष्ट हो जायेंगी और संभवत अपने जीवन में इस दौरान आये उतार-चढ़ाव के लिये आप शुक्रगुजार हो सकते हैं। आर्थिक रूप से किसी प्रकार का जोख़िम उठाने का समय इस वर्ष आपके लिये नहीं है, कार्ड्स का आग्रह है कि जो जैसा चल रहा वह चलने दें और अपनी खर्च करने की आदत पर नज़र रखें।
लकी कलर - ब्राउन
लकी क्रिस्टल -स्मॉकी क्वार्त्ज़