Pages

Wednesday, 15 March 2017

2017 मेष टैरो कार्ड रीडिंग

यदि आपको कुछ सीखने की जरुरत है तो वह है संयम का पाठ, और नव वर्ष आपको यही सिखाने वाला है। यह आपके व्यावसायिक जीवन में हो या फिर व्यक्तिगत जीवन में आपको परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा, आपके पास कोई अवसर नहीं होगा लेकिन आपको इनसे निकलने के लिये सिर्फ इंतजार करना होगा। आपकी योजनाएं लटकने की उम्मीद की जा सकती है जिससे आपकी निराशा अपने उच्चत्तम स्तर पर जा सकती है लेकिन क्षण भर बाद ही आपको अहसास हो सकता है कि यह प्रकृति द्वारा आपको सिखाया जाने वाला एक सबक भर है जिससे यह आपके लिये और अधिक सहने योग्य होगा। आने वाले महीनों में आप स्वयं साहसी होंगे और एक जोख़िम उठाकर पूरी तरह से और लाक्षणिक (प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष) रूप से आप भारी लाभ कमा सकते हैं। अपनी नौकरी बदल सकते हैं। अपने सपने देखने की हिम्मत कर सकते हैं। जिससे आप प्यार करते हैं उसे डेट पर ले जाने के लिये आग्रह कर सकते हैं। साहसी होना ही आपके लिये चाबी है जिससे आप वह पा सकते हैं जो आप चाहते हैं। 2017 में आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने के आसार हैं लेकिन फिटनेस और शक्ति वर्धन के लिये प्रशिक्षण को अपनी दिनचर्या में शामिल करना इसे और भी बेहतर बना सकता है। आर्थिक रूप से चीज़ों में कुछ मंदा महसूस हो सकता है लेकिन दूरगामी परिणाम देखेंगें तो समय इसकी भरपाई कर देगा। व्यक्तिगत संबंधों में देरी हो सकती है इसलिये यदि आप अकेले हैं और किसी का इंतजार कर रहे हैं तो आपको थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। यदि आप विवाहित हैं और अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो कुछ अस्थायी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। चिंता न करें। सब कुछ ठीक हो जायेगा, परिस्थियां अंतत: आपके पक्ष में होंगी। अपने आप में विश्वास रखें और याद रखें आप जहां हैं वहां किन हालातों से होकर निकलकर आप पंहुचे हैं। आप जितना समझते हैं उससे कहीं ज्यादा मजबूत हैं। और यही वह साल हैं जिसमें आप अपनी इस ताकत को अपनी आंतरिक और बाह्य दुनिया में प्रदर्शित कर दिखा सकते हैं।
लकी कलर - ओरेंज
लकी क्रिस्टल - कारनेलियन

2017 वृष टैरो कार्ड रीडिंग

आप अपने जीवन में एक नये प्राण चक्र की शुरुआत करेंगें और जो चीज़ें अक्सर आपको परेशान करती हैं उनका अहसास भी आपको होने लगेगा जिससे लंबे समय तक अब वे आपको परेशान नहीं करेंगी। आपका अपने को परिपक्व, विनम्र और शायद थोड़ा बहुत स्वार्थी या सनकी भी महसूस कर सकते हैं। अपने उज्जवल पक्ष पर ध्यान केंद्रित करने के लिये खुद को प्रशिक्षित करें, आप हर परिस्थिति में अपने आपको आशीर्वाद प्राप्त पायेंगें। आप पायेंगे कि सही दिशा में प्रारंभ करने के लिये 2017 आपका वर्ष है। अगले 24 महीने आपके लिये शारीरिक, मानसिक और अपने आस-पास की दुनिया में परिवर्तन के अग्रदूत रहने वाले हैं। आप स्थान या अपनी नौकरी में परिवर्तन कर सकते हैं। विवाह कर सकते हैं। खुद का व्यवसाय शुरु कर सकते हैं या बस एक सशक्त बदलाव कर सकते हैं। पुराने को लेकर आप ज्यादा देर तक उत्साहित नहीं रहेंगे, और आप नये को जानने व उसके साथ प्रयोग करने के लिये आप तैयार हैं। व्यावसायिक रूप से कहा जा सकता है कि सफलता का समय आपके इंतजार में हैं। बातचीत आपके पक्ष में रहेंगी। कार्य परियोजनाएं आराम से चलेंगी व आपको वह प्रतिष्ठा व समृद्धि मिलेगी जिसके आप हकदार हैं। आप यह भी सीख ले सकते हैं कि जितना आप उच्च शक्तियों में विश्वास करते हैं उतनी ही बेहतरी से आपका जीवन आगे बढ़ता है। छोटी-छोटी चीज़ों का भी स्वयं प्रबंध करना बंद करें और जिम्मेदारियों को बांटना शुरु करें। जैसे ही समय आगे बढ़ेगा वैसे ही एक नया संबंध स्थापित कर उस दोस्ती की गहराइयों में उतर सकते हैं। विवाहित युगल अंतरंगता और प्रतिबद्धता के साथ अपने संबंध की गहराई की एक नई अवस्था में प्रवेश कर सकते हैं। यदि आपने कार्य अथवा अवकाश हेतु यात्रा की योजना 2017 में बना रखी है तो आपको बाहर आने-जाने के कई अवसर मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य के तौर पर देखा जाये तो यह आपके लिये एक स्थिर साल रहने के आसार हैं हालांकि आप पायेंगें कि आप अपने चाहने वालों से देखभाल की काफी उम्मीद लगाये हुए हैं। वित्तीय तौर पर इस वर्ष घर या फिर किसी वाहन पर कोई बड़ा खर्च आपको चिंता में डाल सकता है लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है आप इसे अच्छे से संभाल लेंगें।
लकी कलर - व्हाइट
लकी क्रिस्टल - क्लियर क्वार्त्ज़

2017 मिथुन टैरो कार्ड रीडिंग

2017 में अपनी साहसिक शक्ति को सुलगाये व उन चीज़ों को करें जो आपने पहले कभी नहीं की। कुछ समय बाद ही आपके जीवन में एक सकारात्मक पहलू नज़र आयेगा जिससे आप अपने आपको एक नये शौक या ज़ूनून के लिये उत्सुक देखेंगें। यदि कोई नया कौशल सीखना चाहते हैं या किसी नये शौक को पालना चाहते हैं, या उच्च अध्ययन करने के इच्छुक हैं तो आने वाले महीनों में अपने दिमाग को उन संभावनाओं के लिये खुला रखें जो आपको पहले कभी नहीं मिली। यह वर्ष युवाओं के लिये ज्यादा महत्वपूर्ण रहेगा। या तो युवा आपके जीवन में काफी घुलमिल जायेंगें या फिर आप महसूस कर सकते हैं कि बचपन से ही इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहते हैं। चलिये कोई बात नहीं, आप पहले से ही कुदरती तौर पर युवा है और आपमें नीहित मिथुन चाहता है कि आप उन नये विचारों एवं नई चीज़ों को करने की कोशिश करें जो आपको जोश आपकी ताकत को बढ़ाये। जो आध्यात्मिक मार्ग पर चल रहे हैं उन्हें आत्म-अन्वेषण में बड़ी उपलब्धि इस वर्ष में मिल सकती है। लेकिन स्मरण रखें हम आगे तभी बढ़ते हैं जब हम हमारी अपनी सीमितताओं का सामना करते हैं। रोमांटिक तौर पर आप खुद को युवा प्रशंसक द्वारा अपनाया हुआ पा सकते हैं अर्थात आपको पता लग सकता है कि कोई है जो आपको चाहता है। विवाहित युगल यदि संतान के लिये योजना बना रहे हैं तो 2017 से इस दिशा में शुभ समाचार के अग्रदूत या कहें सूचक होने की उम्मीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें विशेषकर तब जब आपका शरीर कहें कि बस अब और नहीं यानि जब विश्राम की आवश्यकता लगे तो खुद के साथ जोर-जबरदस्ती न करें। नई चीज़ों को करने जोश-जुनून और उत्सुकुता व कामकाजी व्यस्तता के चक्कर में अपनी शरीर व मस्तिष्क को विश्राम देना न भूलें।
लकी कलर - स्काई बल्यू
लकी क्रिस्टल - बल्यू टॉपाज़

2017 कर्क टैरो कार्ड रीडिंग

कहीं न कहीं आपका अंतर्मन ऊब गया है, कहीं न कहीं आपके अंदर एक बेचैनी है, कोई है आपके भीतर जो सांसारिकता और वास्तविकता से बचना चाहता है। यदि काफी समय से आपके साथ ऐसा हो रहा है तो एक बार अपने आप से पूछें कि किस बदलाव की जरुरत है, और फिर इस बदलाव को करने के लिये जरुरी कदम उठायें। 2017 आपके जीवन के तमाम ऊबाऊ, नीरस क्षेत्रों को उभार कर सामने लाने वाला है। अपने कार्य, अपने संबंधों का परीक्षण करें बासी हवा की जगह एक नई ऊर्जा के साथ इनमें संजीदगी, जीवटता लाने का मार्ग खोज़ें। पृष्ठभूमि को देखते हुए पुराने रिश्ते फ़ीके पड़ सकते हैं। और यदि कार्य में आपको ऐसा महसूस होने लगा है कि आप लंबे समय तक उसमें रूचि नहीं लेंगे तो आप इस साल उस काम की तलाश कर सकते हैं जिसे करने में आपको वास्तव में खुशी मिले। अन्य लोगों की सलाह भी आपको अच्छी नहीं लगेगी क्योंकि आप अपने अंदर की आवाज़ को महसूस कर सकते हैं जो आपसे कहती है कि आप कुछ ऐसा करने के लायक हैं जो आपके लिये सच हो, इसकी खोज़ करें। निजी तौर पर यह वर्ष अपने आप को खोजने का है, इसका अहसास करने का है कि आप वह नहीं रह गये हैं जो आप थे। लेकिन आप जो बनना चाहते हैं वह कैसे बनेंगें? आंतरिक रूप से किया गया कार्य ही आपके लिये पुरुस्कार व आनंद लेकर आ सकता है। स्वंय के साथ या घर पर एकांकी समय व्यतीत करने में जहां आपको खुशी मिलती है, के लिये आप वैवाहिक आयोजन को टाल सकते हैं। आप बदलाव के लिये नये समूह या फिर नई रूचियों को अपना सकते हैं जहां आपको अहसास हो सकता है कि हां आपको इसी की तो तलाश थी। आर्थिक रूप से वर्ष आपके लिये स्थिर बना रहने के आसार हैं लेकिन अपने स्वास्थ्य पर आपको ध्यान देने की जरुरत पड़ सकती है विशेषकर मानसिक तनाव यदि आप महसूस करें तो चिकित्सकीय परामर्श लेना आपके लिये बेहतर रहेगा। तनाव के लिये वैकल्पिक उपचार जैसे की योग आदि ध्यान क्रियाएं करना भी काफी लाभदायक हो सकता है।
लकी कलर - परपल
लकी क्रिस्टल - अमेथिस्ट

2017 सिंह टैरो कार्ड रीडिंग

दबाव के समय भी शांत बने रहें। आपके कार्ड्स बता रहे हैं कि आपके लिये अस्थाई रूप से कुछ समय तनावपूर्ण हालात हो सकते है जिनसे आप ठंडे दिमाग से निबट सकते हैं। यह साल आवेश में आकर निर्णय लेने का नहीं है, और ना ही यह साल अस्थाई तौर पर आने वाले दबावों से मुकाबले में कमजोर पड़ने का है। स्मरण रखें जब भी नये चक्र की शुरुआत होती है तो पुराने तनावों से मुक्त होने की आवश्यकता पड़ती है। यदि आप ऐसी स्थितियों को सही से संभाल लेते हैं तो सब कुछ आसानी से हल होना चाहिये। कार्यस्थल पर आप खुद को पदानुक्रम और कागज़ी कार्रवाई में फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। कोई वरिष्ठ अधिकारी आपके साथ अनियमित व्यवहार कर सकता है, ऐसे में संचार के सभी मार्गों के खुले व पारदर्शी होने की सुनिश्चितता एक बुद्धिमानी भरा कदम हो सकता है। तात्पर्य है कि वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संचार में कोई कमी न आने दें। साल के उतरार्ध में व्यवसाय गति पकड़ सकता है। विद्यार्थियों को भी अस्थाई तौर पर कुछ विलंब का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आपके कार्ड सपष्ट हैं शांत बने रहें सभी कार्य बेहतर होंगे। आपकी समझदारी और दृढ़निश्चय ही मुश्किल हालातों का सामना करने में आपके मददगार हो सकते हैं। घरेलु स्तर पर आपको चिड़चिड़ेपन से दो-दो हाथ करने पड़ सकते हैं। अपने किसी चाहने वाले से बहस करना आपको भारी दबाव से मुक्ति दिला सकता है। आप महसूस करेंगें कि इस पुराने तनाव से मुक्ति मिलने के पश्चात चीज़ें बेहतर हो रही हैं। यदि आप अपने लिये सही साथी के चुनाव करने में असमंजस की स्थिति में हैं तो कोई पुराना दोस्त आपको इस स्थिति से निकलने में मददगार हो सकता है, लेकिन याद रखें इसमें कोई जल्दबाजी न हो। साल के अंत में चीज़ें लगभग सपष्ट हो जायेंगी और संभवत अपने जीवन में इस दौरान आये उतार-चढ़ाव के लिये आप शुक्रगुजार हो सकते हैं। आर्थिक रूप से किसी प्रकार का जोख़िम उठाने का समय इस वर्ष आपके लिये नहीं है, कार्ड्स का आग्रह है कि जो जैसा चल रहा वह चलने दें और अपनी खर्च करने की आदत पर नज़र रखें।
लकी कलर - ब्राउन
लकी क्रिस्टल -स्मॉकी क्वार्त्ज़

2017 कन्या टैरो कार्ड रीडिंग

2017 का साल आपके लिये त्याग करने का साल हो सकता है। इस साल पुराने व्यवहार, विश्वास और पुराने तौर-तरीकों को त्यागने का साल है। उन संबंधों और स्थानों का मोह छोड़ने का साल हो सकता है जो लंबे समय से आपके मानसिक, आध्यात्मिक विकास में वृद्धि नहीं कर रहे हैं। यह बिल्कुल नये सिरे से, एक नई शुरुआत करने का समय है। और यह तभी संभव है जब उन चीज़ों की पहचान कर उन्हें त्याग दें जिनकी लंबे समय तक आपको कोई जरूरत नहीं है यानि जो आपके लिये गैर जरूरी हैं। अपनी अलमारी व दरोज़ों को व्यवस्थित करें। पुराने संदेशों व ईमेल्स का सफाया करें। माहौल में बदलाव है, ऐसे में सकारात्मक चीज़ों का स्वागत हम तभी कर पायेंगें जब पुरानी चीज़ों को अलविदा कहेंगें। हालांकि नवीनीकरण में कुछ समय लग सकता है वहां कुछ क्षण ऐसे भी आ सकते हैं जिसमें आप खुद को भविष्य के लिये बेवजह चिंतित पायें। शांत रहें अंतिम विश्लेषण में सब सही हो जायेगा। समय के आगे बढ़ने के साथ ही आपको व्यक्तिगत व व्यावसायिक स्तर पर नई प्रतिबद्धताएं, नई साझेदारियां मिलने के आसार भी हैं। आप एक नई साझेदारी कर सकते हैं। या फिर एक नई टीम में अपने कौशल का योगदान दे सकते हैं। जैसे-जैसे 2017 का साल अपने अंत की और बढ़ेगा वैसे ही आप खुद को ताजा, नये, परिष्कृत और उभरा हुआ महसूस करेंगें इसी समय मंगनी एवं विवाह की संभावनाएं भी प्रबल होंगी। बार बार होने वाली किसी बिमारी के प्रति भी तुरंत ध्यान देना पड़ सकता है। तुच्छ लोगों की बातों से ऊपर उठें यानि कि उन्हें नज़रंदाज करें। जैसा कि आप अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिये बड़ी योजना बना रहे हैं इसलिये भी सांसारिक मामलों में पड़ने के लिये आपके पास न तो ज्यादा समय है और न ही ऊर्जा। एक नये अध्ययन कार्यक्रम का प्रारंभ करके भी आपका वर्ष बेहतर हो सकता है, जैसा कि कन्या जातक प्रकृति से ही तीव्र व विश्लेष्णात्मक बुद्धि के होते हैं इसलिये विद्यार्थियों के लिये यह बेहतर समय रहेगा। लेकिन साथ ही यह चेतावनी भी है कि आधिकारिक तथ्यों के साथ टक्कर न लें और सही दिशा में खड़े रहें तो सब कुछ बेहतर रहने के आसार हैं।
लकी कलर - ग्रीन
लकी क्रिस्टल - एमर्ल्ड

2017 तुला टैरो कार्ड रीडिंग

आगामी वर्ष आपमें उपल्बधि की भावना को देखता है। हर चीज़ जिस के लिये आपको संघर्ष करना पड़ा है व जिसके लिये आपने योजना बनाई है अब आकार लेना प्रारंभ करेगी और उसे साकार करने की भावना आपमें होगी। विजय प्राप्ति की भावना आपकी ऊर्जा में हैं। इस जीत को हासिल करने के लिये जो भी ख़ून, पसीना और आंसू आपने बहाये हैं आप उन्हें महसूस कर सकते हैं जैसा कि आप उन्हें दर्ज करते भी हैं। आप इस विजय के लायक भी हैं। लोग भी आप पर ज्यादा ध्यान देने लगेंगें यहां तक कि आप वह दर्ज़ा प्राप्त भी कर सकते हैं जिसके आप हकदार हैं। लाभ व प्रतिष्ठा भी आपको मिलने की संभावना है लेकिन यह सिर्फ आप ही समझ सकते हैं कि इस मुकाम तक पंहुचने के लिये आपको कितने संघर्ष करने पड़े हैं। आपके लिये एकमात्र सलाह यह है कि अपने विचारों की सपष्टता बनाये रखें। अब और अधिक दुविधा में पड़ने या घबराने की आवश्यकता नहीं है। सपष्ट लक्ष्यों का निर्धारण करें व उन्हें पाने की दिशा में आगे बढ़ें। अपने आलोचकों की न सुनें। अपने आप के श्रेष्ठ निर्णायक व दोस्त बनें। सामाजिक मोर्चे पर जिसे आप अपना दोस्त समझते थे, वह आपको नीचा दिखा सकता है। वहीं आपके निजी संबंधों में कलह या मतभेद भी पैदा हो सकते हैं, लेकिन इनका समाधान हो जायेगा। स्मरण रखें अधिकांश व्यक्तियों ने आपमें इस चुंबकीय, आत्मविश्वासी व्यक्तित्व को पहले नहीं देखा है और वे कहीं न कहीं अब आपके पास आकर असुरक्षित या आशंकित महसूस कर सकते हैं। और अधिक मुखर होने से आपका जीवन बेहतर हो सकता है। आर्थिक रूप से यह साल लाभप्रद रहने के आसार हैं जिससे दीर्घकाल तक आप सुरक्षित हो सकते हैं। अंतिम क्षणों में यात्रा की योजनाएं बन सकती हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। अब और अधिक व्यर्थ में समय गंवाने का समय नहीं है। यह अपने जीवन के साथ कुछ कर गुजरने का समय है, दुनिया पर छाने का समय है।
लकी कलर - सिल्वर
लकी क्रिस्टल - लेब्राडोराइट

2017 वृश्चिक टैरो कार्ड रीडिंग

जैसे ही वर्षारंभ होगा आप अपने आपको अपूर्ण कार्यों को पूरा करने, खुद को व्यवस्थित करने में संलिप्त पा सकते हैं। कागजी कार्यों में उलझ सकते हैं, आपके आस-पास अधिकारियों के व्यवहार से भी हताश हो सकते हैं लेकिन सभी अधूरी कड़ियों को जोड़ने के प्रति आप हमेशा से दृढ़निश्चयी रहे हैं। किसी नये व्यवसाय या परियोजना का विचार आपके दिमाग में घर सकता है लेकिन जब आप उसे करने लगेंगें तो आपको पता चलेगा कि इस करने के लिये जितना आपने सोचा था उससे कहीं अधिक कार्य आपको करना पड़ेगा। यदि आप अपने काम में एकरसता महसूस कर रहे हैं अर्थात एक जैसी दिनचर्या से उकता गये हैं तो आपको विराम लेने की आवश्यकता है, सभी चीज़ों को छोड़कर अपने आपको तरोताज़ा करें। निजी संबंधों से आप संतुष्ट रहेंगें और साथ ही आपको अपने जीवन में वफादारी की अहमियत का भी पता चलेगा। विश्वसनीय परिजनों व दोस्तों से भी आपको जरूरत के समय समुचित सहयोग व सलाह उपलब्ध होगी। संपत्ति संबंधी विवादों का समाधान होने में समय लग सकता है। मक्कार लोग जो आपकी पीठ में छुरा घोंपने की कोशिश करते हैं उनके कारण आवेश में न आयें, संयम बनाये रखें व शांत रहें। अविवाहितों के लिये वैवाहिक संभावनाओं में देरी हो सकती है लेकिन इसका यह तात्पर्य कतई नहीं है कि शादी नहीं होगी। यदि कोई आपको इसका अहसास करवाता है कि वह आपके प्रति ईमानदार नहीं है ऐसे में अपने दिल की सुनें। स्वास्थ्य के मामले में आपको अपने स्तर पर थोड़े बहुत बदलाव करने पड़ सकते हैं। दिनचर्या में अपने आहार व व्यायाम के बारे में आपका क्या ख्याल है?
लकी कलर - येलो
लकी क्रिस्टल - येलो कैल्सेडनी

2017 धनु टैरो कार्ड रीडिंग

आपके जीवन चक्र में वर्ष की शुरुआत काफी आरामदायक रहेगी व आपको और अधिक अहसास होगा कि एक ख़राब चरण के साथ ही अच्छा चरण भी आता है। आपका नज़रिया और अधिक वास्तविक व व्यावहारिक होने लगेगा और चीज़ों को हमेशा उनके अंकित मूल्य के हिसाब से नहीं लेंगे। चीज़ों का आकलन हर समय वैसा नहीं करेंगें जैसी वे ऊपरी तौर पर नज़र आती हैं। आप अपने जीवन के अनुभवों से अर्जित ज्ञान के आधार पर प्रतिक्रियाएं देने लगेंगें संभव है 2017 में आप मन की शांति पा लें। इस दौरान आपके संबंध विकसित होने लगेंगें। आप नये दोस्त बनायेंगें और ऐसे लोगों से जुड़ेंगें जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सोचा होगा कि वे भी आपकी तरह हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। एक नई ऊर्जा, एक उत्साह से आप कुछ जोखिम उठायेंगें और ऐसी चीज़ों को करने का साहस कर सकते हैं जो आपने पहले कभी नहीं की। स्वयं का विकास करने के लिहाज से यह वर्ष आपके लिये बहुत अच्छा है। यह आत्म विकास ही आपके व्यवसाय और कार्य संबंधी मामलों का बेहतर प्रबंधन करने में आपका सहायक होगा। जो भी संकट या गलतफहमियां हैं उनका आसानी से समाधान हो जायेगा व आप निर्धारित समय में लक्ष्यों को हासिल कर लेंगें। आर्थिक स्थिति भी स्थिर होने लगेगी व भविष्य के प्रति आप आशावादी रहेंगें। आपने सब कुछ नहीं खोया है बल्कि आप महसूस करेंगें कि शांत चित से कितना कुछ पाया जा सकता है। बस कुछ अप्रिय एवं अनावश्यक अफवाहों के प्रति सतर्क रहें। छोटी सोच के लोगों से बचें व किसी भी तरह के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई व्यावसायिक सौदा भी अंतत: आपके पक्ष में होगा।
लकी कलर - ओरेंज
लकी क्रिस्टल - कार्नेलियन

2017 मकर टैरो कार्ड रीडिंग

अपने आप से बाहर निकलें व लोगों से अधिक मेलजोल बढ़ायें। यह साल लोगों से जुड़ने व संगठित होने के लिये ही है, जिससे परस्पर लाभ व समृद्धि आप पा सकते हैं। यह साल साझेदारी व एक टीम के रूप में काम करने के लिये बहुत शुभ है इसलिये अपनी तरह की सोच रखने वाले जितने ज्यादा लोगों तक आपकी पंहुच होगी आप उतना ही लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्ड्स के अनुसार आपकी यात्राएं भी सफल रहने के आसार हैं साथ ही आप खुद को बड़े सपने लेते हुए और जोख़िम उठायेंगें विशेषकर व्यावसायिक मामलों में आप ऐसा कर सकते हैं। टालमटोल करने की कोशिश न करें स्मरण रखें यदि एक बार आप अवसर का लाभ नहीं उठा पाते हैं तो वह दोबारा आकर आपका दरवाज़ा नहीं खटखटायेगा। तात्पर्य है कि शुभ समय और अवसर का भरपूर लाभ उठायें ऐसा न हो कि मौका आपके हाथ से निकल जाये और आप बाद में हाथ मलते रह जायें। जो विद्यार्थि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक हैं उनके लिये भी यह वर्ष बेहतर रहेगा, यहां तक कि जो जातक परिणय सूत्र में बंधना चाहते हैं उनके लिये भी यह समय बहुत शुभ रहेगा। कुल मिलाकर मेलजोल बढ़ाने एवं अन्य सामाजिक क्रियाकलापों पर वर्ष का शुभ आशीर्वाद बना रहेगा। इस वर्ष आपके लिये एकमात्र चुनौति कथनी व करनी में समानता रखने की होगी। बातें न बनायें, करके दिखायें। क्योंकि लोग आपके काम से ही आप पर विश्वास करेंगें खाली बातों पर नहीं। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आर्थिक रूप से कुछ अड़चनों के बाद हालात सुधरने लगेंगें और वर्ष के मध्य तक स्थिति सुचारू रूप से चलने लगेगी। अनावश्यक दिखावा करने से बचें।
लकी कलर - ब्राउन
लकी क्रिस्टल - क्वार्त्ज़

2017 कुम्भ टैरो कार्ड रीडिंग

2017 कुंभ टैरो भविष्यवाणी जैसे ही वर्ष आगे बढ़ेगा वैसे ही कुछ समय के लिये आप खुद को फंसा हुआ पा सकते हैं। विशेषकर उस समय जब आपके सामने कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने अथवा किसी का चुनाव करने की स्थिति हो। लोगों के मतानुसार न चलें, आपको क्या सोचना चाहिये, क्या करना चाहिये यह सब भी परिजनों अथवा दोस्तों पर न छोड़ें। यह दूसरों के लिये खुद की बलि चढ़ाने का समय नहीं है बल्कि अपने अनुभव, अपने ज्ञान के आधार पर अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनें और वही करें जो आपको सही लगता है। अफवाहों पर ध्यान देने की बजाय सत्य का पता लगायें। कार्यों में विलंब करने या उन्हें टालने से बचें। अपने कार्यों की जितनी अधिक जवाबदेही लेंगे कार्य उतनी तेजी से आगे बढ़ेंगें। समस्याओं में उलझनें की बजाय उनसे बाहर निकलें। आपको किसी ने कुछ करने से रोक नहीं रखा है। कुलमिलाकर कहने का तात्पर्य है कि अपनी अपनी सोच से नकारात्मक विचारों को निकाल फेंकें। चीज़ों को अपने हाथ में लें एक उम्मीद व उत्साह के साथ चीज़ों को फिर से सही करें। व्यावसायिक रूप में आप हताशा महसूस कर सकेत हैं लेकिन नौकरी परिवर्तन में देरी हो सकती है। व्यापार भी धीमा हो सकता है लेकिन जैसे ही आप एकदम नये विचारों व नये आग्रह के साथ पुराने मसलों का समाधान करेंगें, इसमें तेजी आयेगी। व्यक्तिगत जीवन में आप मुखर होकर ही वह पा सकते हैं जो आप पाना चाहते हैं। जिसमें आप विश्वास करते हैं उसका पक्ष लेने में उसके साथ खड़े होने के खुद पर जोर देने की जरूरत नहीं है। अपने परिवार या दोस्तों में कोई बड़ी उम्र का व्यक्ति हावी हो सकता है कुछ अवसरों पर आप इसका परीक्षण भी कर सकते हैं। आर्थिक रूप से चीज़ें आपको ऐसी लगेंगी जैसे वे एक ठहराव सा लेकर आयी हैं, लेकिन यदि बागडोर आप संभालते हैं तो निश्चित रूप से साल के मध्य में स्थिति में सुधार होगा। यह समय अपने दस्तावेज़ों को संभाल कर उन्हें व्यवस्थित करने का भी है, अगर आपने अभी तक यह नहीं किया है, तो।
लकी कलर -गोल्ड
लकी क्रिस्टल - पाइराइट या इवन गोल्ड मेटल

2017 मीन टैरो कार्ड रीडिंग

2017 में ना तो किसी को बहुत ज्यादा दें और ना ही अपनी आवश्यकता से अधिक किसी से लें, इस साल का आपके लिये यही संदेश है कि आप लेने और देने में संतुलन के महत्व को समझें। यह साल संतुलन कैसे रखें यही सीखने के लिये है। इस साल अपना हाथ थोड़ा टाइट रखें और अपने खर्चे काबू में करें। आपकी प्रवृति अनावश्यक दिखावा करने की हो सकती है या फिर आप अपना धन गलत व्यक्ति के हाथों में थमा सकते हैं। ऋण की अदायगी करने में आप विलंब की उम्मीद कर सकते हैं इसलिये आर्थिक मामलों में कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार-विमर्श करें। बहुत जल्द अमीर बनाने वाली योजनाओं के प्रलोभन में न आयें और लेन-देन संबंधी सभी दस्तावेज़ों की अच्छे से जांच करें। कार्यस्थल पर आप महसूस कर सकते हैं कि आपके काम को दर्ज़ नहीं किया जा रहा या आपको अपेक्षानुसार पुरस्कृत नहीं किया जा रहा, यह कोई परेशानी की बात नहीं है आप लगातार कड़ी मेहनत के साथ अपना काम करते रहें, इस साल आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा, भले ही इसके लिये आपको थोड़ी निराशा और इंतजार करना पड़े। रिश्तों के मामले में स्थिति तनावपूर्ण रह सकती है। आप महसूस कर सकते हैं कि जिसे आप चाहते हैं वह आपका इस्तेमाल कर रहा है या फिर आप सिर्फ दे ही रहे हैं उसके बदले में आपको कुछ नहीं मिल रहा। थोड़ा बाहर निकलकर अन्य गतिविधियों में शामिल होकर, योग, ध्यान आदि क्रियाओं के द्वारा इस संतुलन बना सकते हैं जिससे आपको शांति मिलेगी। प्रकृति से पुन: जुड़ाव करने पर आपको अहसास होगा कि जीवन में समरसता के स्तर तक पंहुचने के लिये इस तरह के उतार-चढ़ावों का सामना हर किसी को करना पड़ता है। चिकित्सीय मामलों में दवा की मात्रा का ध्यान रखें। तनाव को कम करने के लिये अवकाश लेकर छोटी-मोटी यात्रा पर निकल जाना राहत प्रदान कर सकता है। यदि आप अपने लिये सही साथी की तलाश में हैं तो वर्षांत पर आपको आश्चर्यात्मक शुभ समाचार मिल सकते हैं।
लकी कलर - सिल्वर
लकी क्रिस्टल - मेटल सिल्वर

2017 Aries Tarot Reading

Your 'need to know' for 2017

Aries - this is your 'career year'! You'll face a challenge which, if you power through (and you will!), you can achieve your goal. You're ready to test yourself and prove your ability. Remember three things:
1) you have reserves of determination and endurance that you're not even aware of (so, use them)
2) stay focused on your goal, not the noise around you
3) draw on your past achievements and be your own cheerleader to bolster your confidence


If there’s anything you need to learn it’s the lesson of Patience and the year ahead is going to teach you just that. Be it in your professional life or your personal, you may just have to encounter situations where you will have no choice but to just wait it out. Delays may be expected in your plans and frustration levels may go high, but the minute you realise it’s only a lesson from the Universe, it will be more bearable. You will be your courageous self too in the months ahead and a risk you take may bring in great payoffs, literally and figuratively. Go on and change your job. Dare to dream. Ask the one you love for a date. Being bold is the key to getting what you want. Your health is at a peak in 2017 and this would be a great year to incorporate some fitness or strength training into your daily routine. Financially things may appear slow, but in the long run, it will be worth the wait. Delays are expected in the personal life so if you’re single and looking, you may have to hold on a bit longer. Or if you want to expand your family, there could be some temporary obstacles. Don’t worry. Things will work out in your favour ultimately. Have faith in yourself and remember you have reached where you are because of all the trials and tribulations you have overcome. You’re stronger than you think. And this is the year where you can exhibit it internally and to the world around you.
Lucky Colour - Orange
Lucky Crystal - Carnelian

2017 Taurus Tarot Reading

Your 'need to know' for 2017

If your life was a movie, then 2017 provides the plot twist. Twists can be exciting afterwards but, try as we might, we're not always prepared for them. I can tell you it's likely to be around career or lifestyle i.e. how / where you spend your days. I can also tell you that you will feel immensely optimistic and enthusiastic about it. It's something new, and will require a very un-Tauruslike LEAP of faith into the unknown. Are you ready? 


You begin a new soul cycle in your life and begin to realise things that used to bother you no longer don’t. A part of you becomes maturer, mellower and perhaps a little bit cynical as well. Train yourself to keep focusing on the bright side and the blessings to every situation and you will find 2017 is your year to embark in the right direction. The next 24 months herald changes in your physiology, your mindset and the world around you. You may relocate, change jobs, get married, start your own business or simply go in for a drastic makeover. The old no longer excites you and the new you is willing to explore and experiment with the new. Professionally a period of success awaits you. Negotiations conclude favourably, projects run along smoothly and you begin to get the credit and recognition you rightly deserve. You may also learn that the more you trust in a Higher Power the better your life goes. Stop micromanaging and begin delegating. A new friendship could deepen in the months ahead. Married couples enter a deeper stage of commitment and intimacy. And if planning to travel on work or holiday 2017 should see a lot of arrivals and departures. Health wise a relatively stable year, though you may find yourself taking a lot of care of loved ones. Financially a few major expenses on your home or car may leave you worrying but relax, you will make up for it.
Lucky Colour - White
Lucky Crystal - Clear Quartz

2017 Gemini Tarot Reading

Your 'need to know' for 2017

It's time for change and there are two big themes (always 'two' for Gemini):
~ Exorcise a ghost or influence from your past. Do what needs to be done, or just let it all fade into the shadows. It's over.
~ Deliberately inject some new thinking and ideas into your life. You will benefit immediately, and trigger a surge of energy propelling you forwards by a huge margin. But you have to start this process. So, go seek out difference.


Ignite your spirit of adventure in 2017 and do things you’ve never done before. A positive phase reappears in your life (after a while) and you may find yourself enthusiastic about a new hobby or a passion. A great time to learn a new skill, develop a hobby or for those looking at higher studies, the months ahead open up your mind to new possibilities like never before. The emphasis this year will be on the youth. Either young people will feature prominently in your life, or you may feel like indulging in activities from your childhood. Anyway, you are already natural youthful and the Gemini in you will want to try out new ideas and things that are current and keep your spirits up. For those on the spiritual path, greater self-discovery is in store for you. Remember we can only grow when we confront our own limitations. Romantically you may find yourself pursued by a young admirer. And if planning on kids, expect 2017 to herald good news in your direction. On the health front pay attention to when your body tells you to stop, in your eagerness to rush out and try new things, don’t pull a muscle or nerve.
Lucky Colour - Sky Blue
Lucky Crystal - Blue Topaz

2017 Cancer Tarot Reading

Your 'need to know' for 2017

2017 is a window for transformation. If you want it to, and if you make the first move, everything could change for you this year - for the better. But do you really want to let go of the old, to make room for the new?
Cancerians embrace their ghosts and baggage tightly, they will fight for things they no longer even need, their loyalty is so powerful it can transcend devastating blows. Is what you've been fighting for, and holding onto, worth it?


There’s a part of you that’s getting bored and restless and there’s a part of you that wants to escape the mundane and the real. If this has been happening to you of late, ask yourself what needs to change, and take the necessary steps to change it. 2017 brings all the boring, grey areas in your life up into the forefront. Examine your job, your relationships and find ways to enliven the stale air with some fresh energy. Old relationships may suddenly fade to the background. And if you are beginning to feel the job no longer interests you then you may start searching for what really makes you happy this year. You won’t feel like listening to other people’s advice because a voice inside you may be telling you deserve to do something that’s true to you. Find it. Personally this is the year of self-discovery and realising you are no longer who you were. But who do you want to be and how will you become it? Inner work will bring in rewards and joy. Marriage plans may be shelved as you choose to spend more time with yourself or at home, where you are at your happiest. You may reach out to new groups or new hobbies just for a change and discover that this is what you were meant to do. Financially a stable year but your health may need a checkup especially if anxiety’s been getting the better of you. Alternative therapy will be highly beneficial for stress related ailments.
Lucky Colour - Purple
Lucky Crystal - Amethyst

2017 Leo Tarot Reading

Your 'need to know' for 2017

Love is all around this year. I hope you had a mixed bag of tricks in 2016, and are feeling humble about life (unlikely for Leo, but it happens!), because you're SO set for a totally AMAZING BEST-EVER year ahead. Yes. Someone has to get lucky, and in 2017 it's you Leo Lions.
Enjoy every minute- you'll have roared yourselves hoarse by this time next year! 


Stay calm under the pressure. The cards foretell temporary phases of stress that need to be handled with a cool mind. Not a year to take impulsive decisions and not a year to crumble under temporary bouts of pressure. Remember before a new cycle begins, old stresses need to be released. And if handled correctly, everything should be resolved smoothly. On the work front you may feel bogged down by hierarchies and paperwork. A superior may act erratically and it would be wise to ensure all lines of communication are transparent. Businesses should pick up the pace in the second part of the year. Students may have to face temporary delays but again the cards are clear – stay cool and all will work out well. Your clear-headedness and determination will help you through tricky situations. On the family front do watch your bouts of irritability. An argument with a loved one could release a lot of built up pressure and you will find things to be much better after letting go of the old stress. An old friend could help you out and if you’re on the hunt for Mr. or Ms. Right, remember not to be in a hurry. By the end of the year things should be clear and you would probably be grateful for the ups and downs you’ve had to face. Not a year for taking financial risks, the cards urge you to stick to the tried and tested and watch your tendency to splurge.
Lucky Colour - Brown
Lucky Crystal - Smokey Quartz

2017 Virgo Tarot Reading

Your 'need to know' for 2017

There's been a mood of discontent, even boredom, affecting you lately. This mood is dangerous - it's only a short hop from apathy or disdain into a more lingering slump. Recognise and avert it now. Life is short, so get busy living. And living properly, dancing to YOUR tune. So, what makes you happy? That's all you need to answer.


2017 may be the year of letting go. Of old attitudes, beliefs and practices. Of relationships that no longer aid in your mental, spiritual growth and of places you were once attached to. It’s time to make a fresh start with a clean slate. And that can only begin when you identify what you no longer need and release it. Declutter your wardrobe and drawers. Delete old messages and mails. Change is in the air and positive things can only be ushered in when we say goodbye to the old. Renewal will take time though and there may be moments when you find yourself worrying needlessly about the future. Relax, everything will be alright in the ultimate analysis. New commitments and partnerships are in store for you in the months ahead, both personally and professionally. You may enter a new partnership. Or lend your skill to a new team. Engagements and marriages are also highly possible towards the end of 2017 as a fresh, new, improved you emerges. Look out for a recurring ailment that may need immediate attention. And rise above the gossip of the petty people. You no longer have the time or energy for mundane matters as you plan for a brighter, bigger future for yourself. A great year to embark on a new study program, students will excel as Virgos have a naturally sharp, analytical mind. One warning try not to clash with figures of authority, stay on the right side and all should go well.
Lucky Colour - Green
Lucky Gem - Emerald

2017 Libra Tarot Reading

Your 'need to know' for 2017

If anyone is familiar with the cross roads, it's Libra. Your eternal weighing up of options makes you comfortable here. Which is a good thing, as 2017 will bring you several to navigate. Three areas require consideration:
1) Your career. Time to get serious and ask your 'higher self' to direct you towards the right next step.
2) Your relationships. You're not always right. There. I said it.
3) Your beliefs. See point 2!

The year ahead sees you with a sense of accomplishment. Everything you’ve struggled for and planned finally begins to take shape and make sense. There is a sense of victory in your energy as you realise your blood, sweat and tears have led you to the point of feeling recognised. You deserve it Libra! People will start taking more notice of you and you may even get the recognition you so rightly deserve. Gains and glory could be yours and only you know how much you’ve struggled to get to this point. Your only advice is to maintain clarity of thought. No more dithering and being indecisive. Set clear goals and work towards them. Don’t listen to your critics. And be your own best judge (and friend). In the social front someone you thought was a friend could let you down. There may be bickering and differences in your personal relationships but it will be resolved. Remember most people have never seen you this magnetic and confident and somewhere they could feel insecure around you. The more assertive you are the better your life could be. Financially a year of gains leading to long term security. Travel plans could be made in the last minute. And your health is good. No more wasting time procrastinating it’s time to do something with your life. And shine.
Lucky Colour - Silver
Lucky Crystal - Labradorite

2017 Scorpio Tarot Reading

Your 'need to know' for 2017

If anyone is familiar with the cross roads, it's Scorpio. Your eternal weighing up of options makes you comfortable here. Which is a good thing, as 2017 will bring you several to navigate. Three areas require consideration:
1) Your career. Time to get serious and ask your 'higher self' to direct you towards the right next step.
2) Your relationships. You're not always right. There. I said it.
3) Your beliefs. See point 2!


As the year begins you’ll find yourself sorting out unfinished business, organising yourself and chasing dues. Paperwork may bog you down and the bureaucratic attitudes around you may frustrate you but you will be determined to tie up all loose ends once and for all. A new project or business idea will occupy your mind and you may discover there is a lot more work than you originally envisaged. If the monotony gets to you, you may need to take a break to disconnect from it all and simply recharge your batteries. Personal relationships will be satisfactory and you will discover just how valuable loyalty is in your life. Trusted family members and friends will provide much needed help and advice when you need it. Property matters will take time to get resolved and settled. Be patient and try not to lose your cool with people who are indirect or sly. Marriage prospects may be delayed for the single and looking but it doesn’t mean it won’t happen. Trust your gut about someone who you feel isn’t being truthful to you. They aren’t. Health matters need a little more change in your part. How about a new diet or exercise routine?
Lucky Colour - Yellow
Lucky Gem - Yellow Chalcedony

2017 Sagittarius Tarot Reading

Your 'need to know' for 2017

Look around you - is this where and how you want to live? There's a chance this year to imprint your powerful will on your surroundings. Review your work and home environment, and your personal, family and colleague relationships. What would you change? Because you can, you know. 


The more you realise that a good phase always follows a bad phase, the more you begin to relax with the cycles of life. A part of you begins to get more realistic and practical and not take things at face value all the time. 2017 sees you finding a little more inner peace as you begin to take stock of your life and react with a sense of wisdom. Relationships flourish in this period and you could find yourself making new friends or connecting with people who you never thought could have been your type. Your health looks good and your renewed sense of energy and enthusiasm will allow you to take a few risks and dare to do things you’d never done earlier. A great year for self-growth, which will help you manage your business and work affairs better. Crises and miscommunications get resolved smoothly and deadlines met. Financially things begin to stabilize and you start to feel optimistic about the future. All is not lost, and you realise just how productive a calm mind is. Just watch out for some unpleasant and unnecessary gossip. Avoid petty minded people and steer clear of controversy. A deal could end in your favour.
Lucky Colour - Orange
Lucky Crystal - Carnelian

2017 Capricorn Tarot Reading

Your 'need to know' for 2017

We can all be our own worst enemy - stuck in self limiting beliefs and behaviours which thwart our chance to be fulfilled and satisfied. This year, look to the deepest part of you, to your inner emotions and desires, and let their fulfilment be your new guide in life. A happy-ever-after awaits if you can follow your heart, and quieten your mind.

Get out of your shell and socialise more. This is the year for alliances and associations that are mutually beneficial and enriching. The year blesses partnerships and teams at all levels, so the more you reach out to common minded people the more you stand to gain. Travel is favoured in the cards and you may find yourself dreaming big and taking risks especially in the business front. Avoid procrastinating and remember opportunity doesn’t knock twice. A good year for students wishing to pursue higher studies and even for marriage alliances, the year shows promise in everything related to interaction and socialization. The only challenges you face this year are related to practicing what you preach. Don’t talk, do. People will believe you by your actions and not your words. Health matters remain good. And financially after a few hiccups, things should begin to get smooth mid-year. Avoid splurging unnecessarily.
Lucky Colour - Brown
Lucky Crystal - Quartz

2017 Aquarius Tarot Reading

Your 'need to know' for 2017

Things have been stressful, and you're ready to brew something new to improve matters; a new strategy which will unlock something you really want to get up in the morning for. The process of transformation can be chaotic and even painful - but you won't feel like this by the end, you'll be a different person, and you can already feel the necessity of this journey.

You may find yourself stuck quite a few times in the year ahead. Especially when it comes to making choices and important decisions. Don’t be swayed by public opinion and don’t let friends and family tell you what you should do or think. This is not the time to play the role of the martyr, but a time to delve deep into your own inner wisdom and do what you feel is right. Look for the truth instead of listening to gossip. Avoid delaying and procrastinating. Take more accountability for your actions and things will move swifter. Step out more instead of getting too absorbed in your own problems. You are not a victim of anyone or anything. Take charge and get things right again. Professionally you may feel frustrated but delay the job change. Business may be slow but will pick up the minute you look around for fresh ideas and a new approach to handling the old problems. In your personal life, being assertive will get you what you want. Don’t allow yourself to get pushed about and stand up for what you believe in. An older man in the family or friends circle may be a bit dominating and you might find yourself tested on quite a few occasions. Financially things may feel like they have come to a standstill, but if you take charge, the situation will improve considerably mid-year. Time to sort out your documents and get a little more organised if you aren’t already.
Lucky Colour - Gold
Lucky Crystal - Pyrite or even Gold metal

2017 Pisces Tarot Reading

Your 'need to know' for 2017

You're at a pivot point between the past and a future chapter. But you can't see, or even feel, how things might unfold. This is a limbo phase: a stasis to complete what you're in the midst of (even if you don't want to), to withstand malign influences, to accept the situations where you just "are where you are", and to then start anew.

A year about learning balance 2017 urges you to understand the need to maintain the right balance between giving and receiving. Don’t give too much, and don’t take beyond your needs either. Tighten your reins and control your expenditure this year. You may have a tendency to splurge on the unnecessary or lend your money to the wrong souls. Expect delays in the repayment of debts and do think twice before making any financial decision. Steer clear of get rich quick schemes and double check all documents. On the work front you may feel your work is going unnoticed or unrewarded, continue working hard anyway, this year promises rewards but only after delays and a bit of frustration. Relationships may be strained as you may feel used by loved ones or feel like the one who’s doing all the giving. Your peace will come through finding balance through meditation and outdoor activities. Reconnect with Nature and realise everything has to have its ups and downs before reaching a state of harmony. In healing matters, pay a close eye to dosages of medicine. Short trips and holidays will help manage stress levels. If on the lookout for Mr. or Ms. Right, then the end of the year should bring some pleasant surprises your way.
Lucky Colour - Silver
Lucky Crystal - Metal Silve