Pages

Wednesday, 15 March 2017

2017 मकर टैरो कार्ड रीडिंग

अपने आप से बाहर निकलें व लोगों से अधिक मेलजोल बढ़ायें। यह साल लोगों से जुड़ने व संगठित होने के लिये ही है, जिससे परस्पर लाभ व समृद्धि आप पा सकते हैं। यह साल साझेदारी व एक टीम के रूप में काम करने के लिये बहुत शुभ है इसलिये अपनी तरह की सोच रखने वाले जितने ज्यादा लोगों तक आपकी पंहुच होगी आप उतना ही लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्ड्स के अनुसार आपकी यात्राएं भी सफल रहने के आसार हैं साथ ही आप खुद को बड़े सपने लेते हुए और जोख़िम उठायेंगें विशेषकर व्यावसायिक मामलों में आप ऐसा कर सकते हैं। टालमटोल करने की कोशिश न करें स्मरण रखें यदि एक बार आप अवसर का लाभ नहीं उठा पाते हैं तो वह दोबारा आकर आपका दरवाज़ा नहीं खटखटायेगा। तात्पर्य है कि शुभ समय और अवसर का भरपूर लाभ उठायें ऐसा न हो कि मौका आपके हाथ से निकल जाये और आप बाद में हाथ मलते रह जायें। जो विद्यार्थि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक हैं उनके लिये भी यह वर्ष बेहतर रहेगा, यहां तक कि जो जातक परिणय सूत्र में बंधना चाहते हैं उनके लिये भी यह समय बहुत शुभ रहेगा। कुल मिलाकर मेलजोल बढ़ाने एवं अन्य सामाजिक क्रियाकलापों पर वर्ष का शुभ आशीर्वाद बना रहेगा। इस वर्ष आपके लिये एकमात्र चुनौति कथनी व करनी में समानता रखने की होगी। बातें न बनायें, करके दिखायें। क्योंकि लोग आपके काम से ही आप पर विश्वास करेंगें खाली बातों पर नहीं। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आर्थिक रूप से कुछ अड़चनों के बाद हालात सुधरने लगेंगें और वर्ष के मध्य तक स्थिति सुचारू रूप से चलने लगेगी। अनावश्यक दिखावा करने से बचें।
लकी कलर - ब्राउन
लकी क्रिस्टल - क्वार्त्ज़