Pages

Wednesday, 15 March 2017

2017 कन्या टैरो कार्ड रीडिंग

2017 का साल आपके लिये त्याग करने का साल हो सकता है। इस साल पुराने व्यवहार, विश्वास और पुराने तौर-तरीकों को त्यागने का साल है। उन संबंधों और स्थानों का मोह छोड़ने का साल हो सकता है जो लंबे समय से आपके मानसिक, आध्यात्मिक विकास में वृद्धि नहीं कर रहे हैं। यह बिल्कुल नये सिरे से, एक नई शुरुआत करने का समय है। और यह तभी संभव है जब उन चीज़ों की पहचान कर उन्हें त्याग दें जिनकी लंबे समय तक आपको कोई जरूरत नहीं है यानि जो आपके लिये गैर जरूरी हैं। अपनी अलमारी व दरोज़ों को व्यवस्थित करें। पुराने संदेशों व ईमेल्स का सफाया करें। माहौल में बदलाव है, ऐसे में सकारात्मक चीज़ों का स्वागत हम तभी कर पायेंगें जब पुरानी चीज़ों को अलविदा कहेंगें। हालांकि नवीनीकरण में कुछ समय लग सकता है वहां कुछ क्षण ऐसे भी आ सकते हैं जिसमें आप खुद को भविष्य के लिये बेवजह चिंतित पायें। शांत रहें अंतिम विश्लेषण में सब सही हो जायेगा। समय के आगे बढ़ने के साथ ही आपको व्यक्तिगत व व्यावसायिक स्तर पर नई प्रतिबद्धताएं, नई साझेदारियां मिलने के आसार भी हैं। आप एक नई साझेदारी कर सकते हैं। या फिर एक नई टीम में अपने कौशल का योगदान दे सकते हैं। जैसे-जैसे 2017 का साल अपने अंत की और बढ़ेगा वैसे ही आप खुद को ताजा, नये, परिष्कृत और उभरा हुआ महसूस करेंगें इसी समय मंगनी एवं विवाह की संभावनाएं भी प्रबल होंगी। बार बार होने वाली किसी बिमारी के प्रति भी तुरंत ध्यान देना पड़ सकता है। तुच्छ लोगों की बातों से ऊपर उठें यानि कि उन्हें नज़रंदाज करें। जैसा कि आप अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिये बड़ी योजना बना रहे हैं इसलिये भी सांसारिक मामलों में पड़ने के लिये आपके पास न तो ज्यादा समय है और न ही ऊर्जा। एक नये अध्ययन कार्यक्रम का प्रारंभ करके भी आपका वर्ष बेहतर हो सकता है, जैसा कि कन्या जातक प्रकृति से ही तीव्र व विश्लेष्णात्मक बुद्धि के होते हैं इसलिये विद्यार्थियों के लिये यह बेहतर समय रहेगा। लेकिन साथ ही यह चेतावनी भी है कि आधिकारिक तथ्यों के साथ टक्कर न लें और सही दिशा में खड़े रहें तो सब कुछ बेहतर रहने के आसार हैं।
लकी कलर - ग्रीन
लकी क्रिस्टल - एमर्ल्ड