यदि आपको कुछ सीखने की जरुरत है तो वह है संयम का पाठ, और नव वर्ष आपको यही
सिखाने वाला है। यह आपके व्यावसायिक जीवन में हो या फिर व्यक्तिगत जीवन
में आपको परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा, आपके पास कोई अवसर नहीं होगा
लेकिन आपको इनसे निकलने के लिये सिर्फ इंतजार करना होगा। आपकी योजनाएं
लटकने की उम्मीद की जा सकती है जिससे आपकी निराशा अपने उच्चत्तम स्तर पर जा
सकती है लेकिन क्षण भर बाद ही आपको अहसास हो सकता है कि यह प्रकृति द्वारा
आपको सिखाया जाने वाला एक सबक भर है जिससे यह आपके लिये और अधिक सहने
योग्य होगा। आने वाले महीनों में आप स्वयं साहसी होंगे और एक जोख़िम उठाकर
पूरी तरह से और लाक्षणिक (प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष) रूप से आप भारी लाभ कमा
सकते हैं। अपनी नौकरी बदल सकते हैं। अपने सपने देखने की हिम्मत कर सकते
हैं। जिससे आप प्यार करते हैं उसे डेट पर ले जाने के लिये आग्रह कर सकते
हैं। साहसी होना ही आपके लिये चाबी है जिससे आप वह पा सकते हैं जो आप चाहते
हैं। 2017 में आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने के आसार हैं लेकिन फिटनेस और
शक्ति वर्धन के लिये प्रशिक्षण को अपनी दिनचर्या में शामिल करना इसे और भी
बेहतर बना सकता है। आर्थिक रूप से चीज़ों में कुछ मंदा महसूस हो सकता है
लेकिन दूरगामी परिणाम देखेंगें तो समय इसकी भरपाई कर देगा। व्यक्तिगत
संबंधों में देरी हो सकती है इसलिये यदि आप अकेले हैं और किसी का इंतजार कर
रहे हैं तो आपको थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
यदि आप विवाहित हैं और अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो कुछ अस्थायी
दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। चिंता न करें। सब कुछ ठीक हो जायेगा,
परिस्थियां अंतत: आपके पक्ष में होंगी। अपने आप में विश्वास रखें और याद
रखें आप जहां हैं वहां किन हालातों से होकर निकलकर आप पंहुचे हैं। आप जितना
समझते हैं उससे कहीं ज्यादा मजबूत हैं। और यही वह साल हैं जिसमें आप अपनी
इस ताकत को अपनी आंतरिक और बाह्य दुनिया में प्रदर्शित कर दिखा सकते हैं।
लकी कलर - ओरेंजलकी क्रिस्टल - कारनेलियन