Pages

Wednesday, 15 March 2017

2017 धनु टैरो कार्ड रीडिंग

आपके जीवन चक्र में वर्ष की शुरुआत काफी आरामदायक रहेगी व आपको और अधिक अहसास होगा कि एक ख़राब चरण के साथ ही अच्छा चरण भी आता है। आपका नज़रिया और अधिक वास्तविक व व्यावहारिक होने लगेगा और चीज़ों को हमेशा उनके अंकित मूल्य के हिसाब से नहीं लेंगे। चीज़ों का आकलन हर समय वैसा नहीं करेंगें जैसी वे ऊपरी तौर पर नज़र आती हैं। आप अपने जीवन के अनुभवों से अर्जित ज्ञान के आधार पर प्रतिक्रियाएं देने लगेंगें संभव है 2017 में आप मन की शांति पा लें। इस दौरान आपके संबंध विकसित होने लगेंगें। आप नये दोस्त बनायेंगें और ऐसे लोगों से जुड़ेंगें जिनके बारे में आपने पहले कभी नहीं सोचा होगा कि वे भी आपकी तरह हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। एक नई ऊर्जा, एक उत्साह से आप कुछ जोखिम उठायेंगें और ऐसी चीज़ों को करने का साहस कर सकते हैं जो आपने पहले कभी नहीं की। स्वयं का विकास करने के लिहाज से यह वर्ष आपके लिये बहुत अच्छा है। यह आत्म विकास ही आपके व्यवसाय और कार्य संबंधी मामलों का बेहतर प्रबंधन करने में आपका सहायक होगा। जो भी संकट या गलतफहमियां हैं उनका आसानी से समाधान हो जायेगा व आप निर्धारित समय में लक्ष्यों को हासिल कर लेंगें। आर्थिक स्थिति भी स्थिर होने लगेगी व भविष्य के प्रति आप आशावादी रहेंगें। आपने सब कुछ नहीं खोया है बल्कि आप महसूस करेंगें कि शांत चित से कितना कुछ पाया जा सकता है। बस कुछ अप्रिय एवं अनावश्यक अफवाहों के प्रति सतर्क रहें। छोटी सोच के लोगों से बचें व किसी भी तरह के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई व्यावसायिक सौदा भी अंतत: आपके पक्ष में होगा।
लकी कलर - ओरेंज
लकी क्रिस्टल - कार्नेलियन