Pages

Wednesday, 15 March 2017

2017 वृश्चिक टैरो कार्ड रीडिंग

जैसे ही वर्षारंभ होगा आप अपने आपको अपूर्ण कार्यों को पूरा करने, खुद को व्यवस्थित करने में संलिप्त पा सकते हैं। कागजी कार्यों में उलझ सकते हैं, आपके आस-पास अधिकारियों के व्यवहार से भी हताश हो सकते हैं लेकिन सभी अधूरी कड़ियों को जोड़ने के प्रति आप हमेशा से दृढ़निश्चयी रहे हैं। किसी नये व्यवसाय या परियोजना का विचार आपके दिमाग में घर सकता है लेकिन जब आप उसे करने लगेंगें तो आपको पता चलेगा कि इस करने के लिये जितना आपने सोचा था उससे कहीं अधिक कार्य आपको करना पड़ेगा। यदि आप अपने काम में एकरसता महसूस कर रहे हैं अर्थात एक जैसी दिनचर्या से उकता गये हैं तो आपको विराम लेने की आवश्यकता है, सभी चीज़ों को छोड़कर अपने आपको तरोताज़ा करें। निजी संबंधों से आप संतुष्ट रहेंगें और साथ ही आपको अपने जीवन में वफादारी की अहमियत का भी पता चलेगा। विश्वसनीय परिजनों व दोस्तों से भी आपको जरूरत के समय समुचित सहयोग व सलाह उपलब्ध होगी। संपत्ति संबंधी विवादों का समाधान होने में समय लग सकता है। मक्कार लोग जो आपकी पीठ में छुरा घोंपने की कोशिश करते हैं उनके कारण आवेश में न आयें, संयम बनाये रखें व शांत रहें। अविवाहितों के लिये वैवाहिक संभावनाओं में देरी हो सकती है लेकिन इसका यह तात्पर्य कतई नहीं है कि शादी नहीं होगी। यदि कोई आपको इसका अहसास करवाता है कि वह आपके प्रति ईमानदार नहीं है ऐसे में अपने दिल की सुनें। स्वास्थ्य के मामले में आपको अपने स्तर पर थोड़े बहुत बदलाव करने पड़ सकते हैं। दिनचर्या में अपने आहार व व्यायाम के बारे में आपका क्या ख्याल है?
लकी कलर - येलो
लकी क्रिस्टल - येलो कैल्सेडनी