Pages

Wednesday, 15 March 2017

2017 मिथुन टैरो कार्ड रीडिंग

2017 में अपनी साहसिक शक्ति को सुलगाये व उन चीज़ों को करें जो आपने पहले कभी नहीं की। कुछ समय बाद ही आपके जीवन में एक सकारात्मक पहलू नज़र आयेगा जिससे आप अपने आपको एक नये शौक या ज़ूनून के लिये उत्सुक देखेंगें। यदि कोई नया कौशल सीखना चाहते हैं या किसी नये शौक को पालना चाहते हैं, या उच्च अध्ययन करने के इच्छुक हैं तो आने वाले महीनों में अपने दिमाग को उन संभावनाओं के लिये खुला रखें जो आपको पहले कभी नहीं मिली। यह वर्ष युवाओं के लिये ज्यादा महत्वपूर्ण रहेगा। या तो युवा आपके जीवन में काफी घुलमिल जायेंगें या फिर आप महसूस कर सकते हैं कि बचपन से ही इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहते हैं। चलिये कोई बात नहीं, आप पहले से ही कुदरती तौर पर युवा है और आपमें नीहित मिथुन चाहता है कि आप उन नये विचारों एवं नई चीज़ों को करने की कोशिश करें जो आपको जोश आपकी ताकत को बढ़ाये। जो आध्यात्मिक मार्ग पर चल रहे हैं उन्हें आत्म-अन्वेषण में बड़ी उपलब्धि इस वर्ष में मिल सकती है। लेकिन स्मरण रखें हम आगे तभी बढ़ते हैं जब हम हमारी अपनी सीमितताओं का सामना करते हैं। रोमांटिक तौर पर आप खुद को युवा प्रशंसक द्वारा अपनाया हुआ पा सकते हैं अर्थात आपको पता लग सकता है कि कोई है जो आपको चाहता है। विवाहित युगल यदि संतान के लिये योजना बना रहे हैं तो 2017 से इस दिशा में शुभ समाचार के अग्रदूत या कहें सूचक होने की उम्मीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें विशेषकर तब जब आपका शरीर कहें कि बस अब और नहीं यानि जब विश्राम की आवश्यकता लगे तो खुद के साथ जोर-जबरदस्ती न करें। नई चीज़ों को करने जोश-जुनून और उत्सुकुता व कामकाजी व्यस्तता के चक्कर में अपनी शरीर व मस्तिष्क को विश्राम देना न भूलें।
लकी कलर - स्काई बल्यू
लकी क्रिस्टल - बल्यू टॉपाज़