Pages

Wednesday, 15 March 2017

2017 मीन टैरो कार्ड रीडिंग

2017 में ना तो किसी को बहुत ज्यादा दें और ना ही अपनी आवश्यकता से अधिक किसी से लें, इस साल का आपके लिये यही संदेश है कि आप लेने और देने में संतुलन के महत्व को समझें। यह साल संतुलन कैसे रखें यही सीखने के लिये है। इस साल अपना हाथ थोड़ा टाइट रखें और अपने खर्चे काबू में करें। आपकी प्रवृति अनावश्यक दिखावा करने की हो सकती है या फिर आप अपना धन गलत व्यक्ति के हाथों में थमा सकते हैं। ऋण की अदायगी करने में आप विलंब की उम्मीद कर सकते हैं इसलिये आर्थिक मामलों में कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर अच्छे से विचार-विमर्श करें। बहुत जल्द अमीर बनाने वाली योजनाओं के प्रलोभन में न आयें और लेन-देन संबंधी सभी दस्तावेज़ों की अच्छे से जांच करें। कार्यस्थल पर आप महसूस कर सकते हैं कि आपके काम को दर्ज़ नहीं किया जा रहा या आपको अपेक्षानुसार पुरस्कृत नहीं किया जा रहा, यह कोई परेशानी की बात नहीं है आप लगातार कड़ी मेहनत के साथ अपना काम करते रहें, इस साल आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा, भले ही इसके लिये आपको थोड़ी निराशा और इंतजार करना पड़े। रिश्तों के मामले में स्थिति तनावपूर्ण रह सकती है। आप महसूस कर सकते हैं कि जिसे आप चाहते हैं वह आपका इस्तेमाल कर रहा है या फिर आप सिर्फ दे ही रहे हैं उसके बदले में आपको कुछ नहीं मिल रहा। थोड़ा बाहर निकलकर अन्य गतिविधियों में शामिल होकर, योग, ध्यान आदि क्रियाओं के द्वारा इस संतुलन बना सकते हैं जिससे आपको शांति मिलेगी। प्रकृति से पुन: जुड़ाव करने पर आपको अहसास होगा कि जीवन में समरसता के स्तर तक पंहुचने के लिये इस तरह के उतार-चढ़ावों का सामना हर किसी को करना पड़ता है। चिकित्सीय मामलों में दवा की मात्रा का ध्यान रखें। तनाव को कम करने के लिये अवकाश लेकर छोटी-मोटी यात्रा पर निकल जाना राहत प्रदान कर सकता है। यदि आप अपने लिये सही साथी की तलाश में हैं तो वर्षांत पर आपको आश्चर्यात्मक शुभ समाचार मिल सकते हैं।
लकी कलर - सिल्वर
लकी क्रिस्टल - मेटल सिल्वर